इंडिया में धूम मचा देंगी ये बाइकें, QJ Motor ने लॉन्च की 4 मोटरसाइकिल

दुपहिया वाहनों के प्रति दीवानगी को देखते हुए एक और इंटरनेशनल ब्रांड ने भारत में दस्तक दे दी है। QJ Motor ने भारत में एक के बाद चार मॉडल लॉन्च कर दिए हैं। क्यूजे मोटर का अभी तक कोई शोरूम नहीं है। बेनेली के शोरूम में ये बाइक हमें देखने को मिलेगी। QJ Motor, Benelli, KSR और Keeway Motors, ये चारों कंपनियां QJ Group, China की कंपनियां हैं। बेनेली और कीवे भारत में पहले से व्यापार कर रही है और अब क्यूजे मोटर ने भी अपनी बाइक्स लॉन्च कर दी हैं। इन बाइक्स के नाम हैं।

  • QJ Motor SRC 500
  • QJ Motor SRK 400
  • QJ Motor SRC 250
  • QJ Motor SRV 300

QJ Motor SRC 500

QJ Motor SRC 500

क्यूजे मोटर एसआरसी 500 एक क्लासिक क्रूज़र स्टाइल बाइक है, जो दिखने में काफी हद तक बेनेली इम्पीरियाले जैसी लगती है। इसमें 480cc का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 25.5hp की पावर 36Nm का टॉर्क जनरेट करता है। 5 स्पीड गियर बॉक्स के साथ आने वाली इस बाइक का वज़न 205Kg है। अगर बात करें फ़्यूल टैंक की तो इसमें कंपनी ने 15.5 लीटर का फ़्यूल टैंक दिया है। बाइक की सीट हाइट 800mm है। QJ Motor SRC 500 में नाइन स्पोक एलॉय व्हील दिए गए हैं। फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक मिलते हैं। बाइक का प्राइस 2.69 लाख एक्स शोरूम है।

QJ Motor SRK 400

QJ Motor SRK 400

एसआरके 400 नेकेड स्पोट बाइक है और दिखने में बेहद अग्रेसिव लगती है। इस बाइक में भी आपको बेनेली टीएनटी 300 की लुक दिखाई देगी। बाइक का प्राइस 3.59 लाख रुपये है। अगर बात करें इंजन की तो इसमें आपको 400cc का ट्वीन सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 9000rpm पर 41hp की पावर और 7500rpm पर 37Nm का टॉर्क जनरेट करता है। SRK 400 में भी 6 स्पीड गियर बॉक्स दिया गया है। बाइक का वज़न 186Kg है और इसमें 13.5 लीटर का फ़्यूल टैंक दिया गया है। बाइक का ग्राउंड क्लियरेंस 150mm है जो इंडिया की सड़कों के हिसाब से थोड़ा कम है।

QJ Motor SRC 250

QJ Motor SRC 250

QJ Motor SRC 250 एक क्लासिक मोटरसाइकिल है, जो SRC 500 का लाइट वर्ज़न है, लेकिन इसकी लुक थोड़ी ज़्यादा स्पोर्टी है, पीछे की तरफ़ से बाइक थोड़ी उठी हुई है, जो इसकी लुक को कैफ़े रेसर जैसी भी बनाती है। कंपनी ने बाइक में 249cc का ट्वीन सिलेंडर इंजन दिया है, जो 8,000rpm पर 17.4hp की पावर और 6,000rpm पर 17Nm का टॉर्क जनरेट करता है। 5 स्पीड गियर बॉक्स दिया गया है और मोटरसाइकिल का वज़न 163Kg है। QJ Motor SRC 250 का प्राइस 1.99 लाख रुपये है और शायद ये Twin Cylinder वाली भारत की सबसे सस्ती बाइक भी है।

QJ Motor SRV 300

QJ Motor SRV 300

SRV 300 एक क्रूज़र मोटरसाइकिल है और दिखने में बहुत भारी-भरकम है। अगर लुक की बात करें तो इसे देखते ही आपको Harley Davidson 750 जैसी लगेगी। बाइक में 296cc का ट्वीन सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 9,000rpm पर 30.3hp की पावर और 5,000rpm पर 26Nm का टॉर्क जनरेट करता है। बाइक में 6 स्पीड गियर बॉक्स और Dual Channel ABS दिया गया है। मोटरसाइकिल का प्राइस 3.49 लाख रुपये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 मिनट चार्ज करो, 80km चलो, Hyundai Ionic 5 के दमदार फ़ीचर्स देखें Ducati DesertX Launch क़ीमत जानकर उड़ जाएंगे होश चाइनीज़ कंपनी ने एक साथ लॉन्च की 4 बाइकें, देखें मॉडल, इंजन और प्राइस 34 की माइलेज देगी ये कार, Maruti Alto K10 S-CNG Launch First Look of 2023 Kia Seltos Facelift Model